अलीगढ़ के अतरौली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 92 वीं जन्म जयंती मनाई गई। अवंतीबाई पार्क स्थित युग पुरुष बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा के समक्ष लोगों ने हवन यज्ञ किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, लता वर्मा, रामअवतार शर्मा, रोहित वर्मा, सुनीत वार्ष्णेय, भगवान सहाय शर्मा, होमेन्द्र राजपूत, अमित राघव, पूरन सिंह ब्रह्मचारी, बबलू लोधी, भूपेंद्र कुमार, डॉ रवेंद्र पाल, विक्की राजपूत, दीपक वर्मा, देवेंद्र पाठक, संजय शर्मा, बनी सिंह, राजेन्द्र लोधी, सुनील वर्मा, तोताराम, यशपाल सिंह, रतन सिंह, हरवीर सिंह सोलंकी, गजेंद्र सिंह, सौरभ राजपूत, रवेंद्रपाल चेयरमैन, जितेंद्र जेई, यज्ञपाल लोधी, गेंदालाल वर्मा, राजबहादुर, कैलाश लोधी, डॉ रामेश्वर सिंह, वीरेंद्र बघेल, मो. रहीस खां, नरेद्र लोधी, सोमवीर सुर्यवंशी, कीरतपाल सिंह, यतेंद्र वर्मा, सिंपू शर्मा आदि मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि
पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, एमएलसी चौ. ऋषीपाल सिंह, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, जिपं सदस्य पुष्पेंद्र लोधी, बोधपाल सिंह, बॉबी प्रधान क्वारसी, केपी सिंह मिस्त्री, कमल अग्रवाल, महेश प्रधान, मनोज वर्मा, राजू प्रधान, राहुल बीडीसी आदि ने अवंतीबाई चौराहा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
नगर पालिका में श्रद्धांजलि
अतरौली नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी, चेयरमैन वीरेंद्र सिंह लोधी, सभासद मुकेश मलिक, ललित वर्मा, भगवती वर्मा, भीमप्रकाश, महेन्द्र सिंह, रवि, संजय ठेकेदार, राजकुमार वर्मा आदि ने बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी और मिष्ठान वितरित किया। उधर, लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज अतरौली व कलियान सिंह राजवीर सिंह इंटर कॉलेज महका में कॉलेज स्टाफ व छात्रों ने कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी।
लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा
लखनऊ स्थित राज्यमंत्री संदीप सिंह के आवास पर पहुंचकर अतरौली के पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा, अंशू अग्रवाल, साहब सिंह राजपूत, डा गोपाल माहेश्वरी, मनोज प्रमुख, प्यारेलाल राजपूत, अंकित शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विनीत वाष्र्णेय, पंकज शर्मा, बिट्टू शर्मा, सचिन जैन, उदयपाल लोधी, दीपक लोधी, दीपू चौधरी, अवधेश चौधरी, तिलक राजपूत, संजय राजपूत, दीपक लोधी, सलीम गाजी आदि ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।