फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः इमरजेंसी सेवा से भी जूनियर डॉक्टरों ने खुद को किया अलग

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार शाम सात बजे से इमरजेंसी सेवा से खुद को अलग कर लिया। इससे पहले उन्होंने ओपीडी व वार्ड में अपनी सेवाएं बंद कर दी थीं। तीनों सेवाओं से जूनियर डॉक्टर के हटने से चिकित्सा सेवा चरमराने लगी है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली गया, जहां वह राष्ट्रीय स्तर के अन्य एसोसिएशन से मिला। साथ ही भविष्य के पाठ्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को शाम सात बजे इमरजेंसी सेवाओं से हटने का फैसला किया।
आरडीए के उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खलाफ सबा व सचिव डॉ. मोहम्मद आदिल ने कहा कि 27 नवंबर को जूनियर डॉक्टर्स ने ओपीडी सेवा बंद की थी। फिर वार्ड सेवा बंद की। अब इमरजेंसी सेवा बंद करने का फैसला लिया गया। उन्होंने सरकार के इस अत्याचारी रवैये के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में पूरा सहयोग करने की अपील की है। जूनियर डॉक्टर के इमरजेंसी सेवा से हटने के चलते दूरदराज से आए मरीजों को लौटना पड़ रहा है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवा में जूनियर डॉक्टर की अहम भूमिका रहती है। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि ओपीडी, वार्ड व इमरजेंसी सेवा में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, शिक्षक व कर्मचारी मरीजों की सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल गंभीर मरीजों का इलाज हो रहा है और उन्हें भर्ती किया जा रहा है।

डॉक्टर आदिल। सचिव आरडीए जेएन मेडिकल कॉलेज- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें