फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम को देश से अलग करने वाले छात्र की गिरफ्तारी को दबशि

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में आकर असम को देश से अलग करने और देश विरोधी भाषण देने के आरोपी जेएनयू के छात्र शरजिल इमाम की गिरफ्तारी के लिए अलीगढ़ पुलिस की दो टीमें दिल्ली रवाना हो गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

16 जनवरी को जेएनयू का छात्र शरजिल इमाम एएमयू में बाब ए सैयद धरना स्थल पर आया और यहां पर भड़काऊ भाषण दिया। इसमें असम को देश से अलग करने और भारत में अव्यवस्था फैलाने की बात कही गई थी। कहा गया था कि चिकन नेक (असम और पूर्वोत्तर) को अलग-अलग कर दिया जाए तो इनसे (भारत सरकार से) अपनी बात मनवाई जा सकती है।
इसके बाद अलीगढ़ पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसमें राजद्रोह की धारा भी शामिल थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद अलीगढ़ पुलिस शरजिल इमाम की गिरफ्तारी में जुट गई है और 2 टीमें सोमवार को दिल्ली रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि शरजिल इमाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। हम दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं। इमाम को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शरजिल फिलहाल अंडरग्राउंड हो गया है। लेकिन पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें