फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पुरानी चुंगी पर लगा धरना खत्म, एएमयू का पूर्व छात्र मुस्तफा रिहा

Mon, 27 Jan 2020 03:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
AMU
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएस साउथ हाल में कुलपति को काला झंडा दिखाने के मामले में गिरफ्तार छात्र को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। प्रोफेसर तारिक मंसूर का विरोध करने के मामले में पूर्व छात्र अहमद मुस्तफा की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों का धरना देर रात खत्म हो गया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल होने मुख्य अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी के कुलपति और प्रोफेसर तारिक मंसूर रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस सहित यूनिवर्सिटी के अन्य लोग भी एसएस हॉल साउथ स्थित स्ट्रेटची हॉल पहुंचे थे।

कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद जैसे ही कुलपति तारिक मंसूर ने बोलना शुरू किया, छात्रों के एक गुट ने उनके संबोधन को बाधित करना शुरू कर दिया था। उन्हें काले झंडे दिखाए और गौ-बैक के नारे लगाए। इस पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को यूनिवर्सिटी की प्रोक्टोरियल टीम ने पकड़ लिया था। इन छात्रों में एएमयू का पूर्व छात्र मुस्तफा भी था।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में छात्र उत्तेजित हो गए थे। छात्रों ने इस दौरान जाम लगाकर हंगामा किया और रिहाई की मांग की थी। छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन को आम लोगों का भी साथ मिलने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें