अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के राजीव गांधी सेंटर फॉर डायबिटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी में ओपीडी सेवाएं 28 दिसंबर से शुरू हो गई हैं। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर हरिस खान ने बताया कि 28 दिसंबर से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार को 50 और शुक्रवार को 25 मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा।
सभी मरीजों को मास्क पहन कर आना अनिवार्य है और इस संबंध में जारी की गई गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में अन्य विभागों में ओपीडी सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। ब्यूरो