फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: भाजपा नेता रघुराज सिंह के घर से चोरी हुए जेवरात, नौकर समेत चार पकड़े गए, माल बरामद

Thu, 10 Oct 2024 02:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस ने मामले में नौकर समेत चार लोगों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
पुलिस ने नौकर समेत चार दबोचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के भवन व अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता ठा. रघुराज सिंह के घर से फरवरी माह में जेवरात गायब हो गए थे। पहले तो परिवार के लोग खुद ही घर में तलाशते रहे लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। अब शक होने पर घर के तीन नौकरों के खिलाफ भाजपा नेता के पुत्र ने मुकदमा दर्ज करा लिया। पुलिस ने मामले में नौकर समेत चार लोगों को दबोच लिया है, साथ ही चोरी को माल भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


थाना बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई रोड स्थित गभाना हाउस निवासी व प्रदेश के भवन व अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह के बड़े बेटे पूर्व पार्षद नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीशू ठाकुर ने घर से जेवरात चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में कहा गया है कि उनकी माताजी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जिनका दिल्ली एम्स में उपचार हो रहा था। उनकी देखरेख में दोनों भाई वहीं मौजूद रहते थे। इस दौरान घर में उनकी पत्नी, बच्चे के साथ अकेली ही रहीं। घर में उनका बीस वर्ष पुराना नौकर सोनू व सागर निवासी बरौला जाफराबाद, बन्नादेवी और उनकी मां रहती थीं। इस बीच उनके घर से कीमती जेवरात व नकदी आदि सामान चोरी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

12 फरवरी 2024 को मां का देहांत हो गया। मां के देहांत के बाद घर से कीमती सामान चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने जेवरात व नकदी चोरी चले जाने के मामले में अपने स्तर से जानकारी करने का काफी प्रयास किया। मगर, सफलता नहीं मिली। अब जानकारी मिली कि उनके नौकर सागर ने अपने एक साथी सचिन उर्फ लल्ला निवासी बरौला को एक अंगूठी आदि सामान बेचा है। इस पर सागर की रैकी की गई तो पाया गया कि सागर ने यह चोरी की है, जिसमें उसका सहयोग सचिन के अलावा उसके दूसरे साथी रोहिताश ने भी दिया है। बन्नादेवी पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें