फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jayant Chaudhary: राहुल गांधी पर जयंत का कटाक्ष, बोले-फटाफट गरीबी दूर करना इंडी गठबंधन नेता का दावा झूठा

Wed, 24 Apr 2024 09:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जयंत चौधरी 24 अप्रैल को अलीगढ़ के जट्टारी में भाजपा उम्मीदवार सांसद सतीश गौतम और हाथरस सांसद अनूप प्रधान के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमीर और गरीब में अंतर बढ़ना नहीं चाहिए, लेकिन विश्व भर में जो मॉडल विकसित हो गया, वह हकीकत है। उसे बदला नहीं जा सकता।
विज्ञापन
जट्टारी में जनसभा को संबोधित करते रालोद प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'ऑलमोस्ट' पीएम कह रहे हैं कि खटाखट, फटाफट गरीबी खत्म कर देंगे। उनकी दादीजी क्या कह गई थीं, बस यह भूल गए। गरीब आदमी भी जानता है कि माह में चार-पांच या आठ हजार रुपये देने से गरीबी दूर नहीं होगी बल्कि महंगाई बढ़ेगी। 

विज्ञापन


जयंत चौधरी 24 अप्रैल को अलीगढ़ के जट्टारी में भाजपा उम्मीदवार सांसद सतीश गौतम और हाथरस सांसद अनूप प्रधान के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमीर और गरीब में अंतर बढ़ना नहीं चाहिए, लेकिन विश्व भर में जो मॉडल विकसित हो गया, वह हकीकत है। उसे बदला नहीं जा सकता। पूंजी कम लोगों के हाथ में जा रही है, इसका उपाय ढूंढ़ने का इंडिया गठबंधन के नेता जो दावा कर रहे हैं,  वह प्रभावी और सक्षम नहीं है। वह झूठ बोल रहे हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में एक ही विकल्प है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। तीसरी बार भी उनके हाथ मजबूत करते हुए देश में मोदी सरकार बनाना है। कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के तीन श्रेष्ठ प्रदेशों में गिना जा रहा है। इसका कारण यह है कि सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है और कानून व्यवस्था ठीक चल रही है। 

विज्ञापन

जयंत ने की जाट समाज को मनाने की कोशिश 

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने जाट समाज को मनाने की कोशिश की। कहा कि छोटी-मोटी जो भी नाराजगी है उसे भूल जाएं और कमल को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया है। सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। अब रालोद का साथ मिल गया है तो विश्वास करें, उत्तर प्रदेश और देश में किसानों के लिए अच्छे काम होंगे। 

इन्होंने भी सभा को संबोधित किया 
अध्यक्षता र्मिला देवी और संचालन रालोद जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरन ने किया। इसमें सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सतीश गौतम, हाथरस से भाजपा उम्मीदवार अनूप प्रधान, विधायक सादाबाद प्रदीप चौधरी गुड्डू, भाजपा ब्रज प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश चाहर, एमएलसी योगेश नौहवार, विधायक मांट राजेश चौधरी, योगेश नौहवार एमएलसी, मांट विधायक राजेश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, शशि सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, विजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, मीना कुमारी महिला आयोग सदस्य, ओमपाल सिंह सूर्यवंशी जिला पंचायत सदस्य आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें