नईम खान बच्चों के लिए बाजार से आइसक्रीम लेकर गए। जैसे ही बच्चों ने आइसक्रीम खोल कर खाई तो पता लगा कि उसमें लोहे के बोल्ट और कुछ नुकीली चीजें निकली, जो उनके बच्चे के मुंह में चली गई।
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के शिवपुरी में 4 मई को आइसक्रीम में लोहे का बोल्ट व कुछ नुकीली चीजें निकल आई। इसे खाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री हेमंत गर्ग ने बताया कि रहमान चाैक निवासी नईम खान अपने बच्चों के लिए बाजार से एक नामी कंपनी की आइसक्रीम लेकर गए थे। जैसे ही बच्चों ने आइसक्रीम खोल कर खाई तो पता लगा कि उसमें लोहे के बोल्ट और कुछ नुकीली चीजें निकली, जो उनके बच्चे के मुंह में चली गई। बच्चे को नजदीकी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। यहां बोल्ट व नुकीली चीज को बाहर निकाला गया। मामले में थाने में शिकायत की गई है।