फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब, बीयर, भांग की दुकानों की जांच आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सभी देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर, मॉडल शॉप, भांग की दुकानों की सघन जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया है। इसके लिाए अधिकारियों की टीम बना कर उनसे नियमित जांच रिपोर्ट तलब की गई है। जांच पड़ताल के बाद ही दुकानों का नियमित संचालन हो सकेगा। इन दुकानों में तैनात स्टाफ का भौतिक सत्यापन भी होगा। भौतिक सत्यापन का अर्थ है कि ठेका लेते वक्त जिन सेल्स कर्मियों का ब्यौरा दिया गया था, वही मौके पर मिले या कोई अन्य व्यक्ति।
विज्ञापन

कोई अन्य व्यक्ति मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई हो सकती है। पूरे जिले में चेकिंग करने के लिए तहसीलों पर एसडीएम की देखरेख में पुलिस और आबकारी अधिकारियों की पांच टीमों का गठन किया गया है। जिसमें एसडीएम कोल रंजीत सिंह के साथ सीओ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहेंगे। इनके साथ आबकारी निरीक्षक सेक्टर एक और दो शामिल होंगे। अतरौली एसडीएम के साथ सीओ अतरौली और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो शामिल हैं। खैर एसडीएम के साथ सीओ खैर और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तीन शामिल हैं। गभाना एसडीएम के साथ सीओ गभाना और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र चार शामिल हैं। इगलास एसडीएम के साथ सीओ इगलास और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र पांच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें