गांधीपार्क थाना क्षेत्र के नगला माली में गृह क्लेश में एक मजदूर ने खुदकुशी कर ली है। गुरुवार शाम को नशे में कहासुनी होने पर मजदूर कमरे में जाकर सो गया था। शुक्रवार को वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन कमरे में गए। जहां मजदूर का शव फंदे से लटका हुआ था।
गुरुवार देर शाम नगला माली निवासी 42 वर्षीय देवदत्त मजदूरी करता था। देवदत्त पांच भाइयों में चौथे नंबर का भाई था। इंस्पेक्टर गांधीपार्क हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि स्वजन के अनुसार देवदत्त नशा करता था। इसको लेकर कई बार घर में कलह हो चुकी थी। शाम को भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। जहां स्वजन से उसकी कहासुनी हो गई। रात में वह कमरे में जाकर सो गया। सुबह कमरे से बाहर न निकलने पर कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला।