फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय मानक का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत मंडल का पहला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनकर तैयार हो गया है। लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से बना यह कांप्लेक्स अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका लोकार्पण जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में करीब 6000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैले इस कांप्लेक्स की सबसे बड़ी विशेषता इसका बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम है। यहां एक साथ 14 विभिन्न खेलों के अभ्यास और आयोजन की सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य की शुरुआत 15 जून 2022 को हुई थी, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है।
यहां पर ओलंपिक स्तर का मिनी स्वीमिंग पूल तैयार है। बास्केटबॉल कोर्ट और चार बैडमिंटन कोर्ट वाला मुख्य हॉल पूरी तरह से वातानुकूलित है। सटीक निशानेबाजी के अभ्यास के लिए यहां एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज भी बनाई गई है।
विज्ञापन


दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए विशेष इंतजाम
कांम्प्लेक्स को केवल खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि बड़े आयोजनों के लिए भी तैयार किया गया है। स्टेडियम में लगभग एक हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। परिसर में आधुनिक ड्रेसिंग रूम, लॉकर रूम, वीआईपी रूम, अतिथि कक्ष और एक समर्पित मीडिया रूम भी बनाया गया है। खेल संचालन के लिए एक व्यवस्थित खेल कार्यालय भी यहां मौजूद है।

- कांप्लेक्स के अंदर 50 मीटर लंबाई का और 21 मीटर चौड़ाई का स्वीमिंग पूल बकर तैयार है। इसकी गहराई 1.5 मीर है। इसको अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके अलावा इनडोर बास्केट बाल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट भी बनकर तैयार हो चुके हैं। - मनु गर्ग, अभियंता, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें