नायक फिल्म में अभिनेता अनिल कूपर को एक दिन का सीएम बनाया गया था। इंटर की एक छात्रा को दो घंटे के लिए सीओ बनाया गया। सीओ की सीट पर बैठकर छात्रा ने जनसमस्याओं को सुना।
विज्ञापन
छर्रा कस्बे के श्री शांति देवी कल्याण दास सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रधानमंत्री एवं कक्षा 12वीं की छात्रा भक्ति गुप्ता को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत दो घंटे के लिए छर्रा क्षेत्राधिकारी बनाया गया। इस बीच भक्ति ने जनसमस्याओं को भी सुना।
इस दौरान प्रधानाचार्य बालकृष्ण अग्रवाल, बालकिशन अग्रवाल, राकेश गर्ग, राजीव बंसल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, विपुल कुमार गुप्ता, राजीव अग्रवाल, नवनीत माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।