फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने का निर्देश

विज्ञापन
जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर बैठक करते नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह व भाजपा विधायक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर की जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो दिन के अंदर शहर के चार नलकूप चालू हो जाएंगे। अगले दस दिन में करीब 11 नलकूप शुरू करने की योजना है। प्रत्येक दिन 20 हैंडपंप की मरम्मत का लक्ष्य रखा गया है। किसी भी क्षेत्र में दिक्कत होने पर जलापूर्ति के लिए 30 टैंकर हमेशा तैयार रहेंगे। समस्या के समाधान के लिए पेयजल कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा, कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर, नगर निगम के पार्षद और नगर निगम तथा जल निगम के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। भीषण गर्मी में महानगर में आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जन प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से कहा कि हर हाल में एक सप्ताह के अंदर जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू होनी चाहिए। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, अधिशासी अभियंता जल निगम पंकज रंजन सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। पेयजल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पेयजल कंट्रोम रूम का नंबर जारी किया गया। 8477881979 पर लोग पानी से संबंधित शिकायत कर सकते हैं। विधायक संजीव राजा ने कहा कि दो दिन के अंदर में उनके क्षेत्र के चार नलकूप चालू हो जाएंगे। इससे बड़ी राहत मिलेगी। एक सप्ताह में 11 नलकूप चालू करने की योजना है। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत हुई है। पार्षद अनिल सेंगर, कुलदीप पांडेय, वीरेंद्र कुमार सिंह, दिनेश गुप्ता, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, दीपांशु, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।
भीषण गर्मी के साथ ही महानगर में जल संकट बढ़ गया है। शहर के कई क्षेत्रों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। शाहजमाल, इंदिरानगर, डोरीनगर, नौरंगाबाद, लोधीपुरम, ऊपरकोट, पला साहिबाबाद, कांशीराम आवासीय योजना और किशोरनगर सहित कई क्षेत्रों में पानी की ज्यादा दिक्कत है। कुछ क्षेत्रों में इसको लेकर आक्रोश भी पनप रहा है। नौरंगाबाद के कुम्हारवाली गली में पिछले 15 दिनों से जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। अब लोग जीटी रोड जाम करने की योजना बना रहे हैं। भाजपा नेता हिमांशु शर्मा का कहना है कि आईटीआई रोड के किशोरनगर में पिछले 8 दिन से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर निगम एवं जल निगम के अधिकारी 1200 करोड़ रुपये के स्मार्ट सिटी परियोजना को पलीता लगा रहे हैं। विभागीय अधिकारी काम करने के बदले बहाना बनाते हैं। नौरंगाबाद कुम्हार वाली गली के निवासी मुकेश गौतम का कहना है कि पानी की दिक्कत से नाराज लोग सड़क जाम करने की योजना बना रहे हैं। एक टैंकर पानी आता है तो लोग टूट पड़ते हैं। मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें