फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सात हजार रिश्वत लेते पकड़ा इंस्पेक्टर निलंबित, भेजा जेल, एसएसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश

Fri, 06 Oct 2023 09:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित की शिकायत पर 5 अक्टूबर दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर में इंस्पेक्टर वली मोहम्मद को विजेंद्र सिंह से सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सस्पेंड किया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अलीगढ़ निवासी वली मोहम्मद को एसीबी की टीम ने बरेली स्थित कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसएसपी हेमराज मीना ने इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। 

विज्ञापन


मांगे थे सात हजार
संभल जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के पतेई नासिर गांव निवासी विजेंद्र सिंह ने रजपुरा थाने में 29 मई 2022 को गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं केस दर्ज कराया था। इस केस की विवेचना क्राइम ब्रांच मुरादाबाद तैनात रहे इंस्पेक्टर वली मोहम्मद कर रहे थे। मूलरूप से अलीगढ़ के गोधा निवासी इंस्पेक्टर वली मोहम्मद ने आरोपी हरि भगवान और राजवती उर्फ रामवती की गिरफ्तारी के लिए विजेंद्र सिंह से सात हजार रुपये की मांग की थी।

रिश्वत लेत दबोचा
पीड़ित की शिकायत पर 5 अक्टूबर दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर में इंस्पेक्टर वली मोहम्मद को विजेंद्र सिंह से सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को एसीबी की टीम आरोपी इंस्पेक्टर को लेकर बरेली पहुंची और एंटी करप्शन ब्यूरो की स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि इंस्पेक्टर को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद इंस्पेक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें