फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कमरे में खाना खा रहे परिवार के ऊपर गिरा लिंटर का निचला हिस्सा, मासूम बालिका की मौत, छह घायल

Wed, 07 Aug 2024 06:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परिवार के सदस्य कमरे के अंदर बैठकर खाना खा रहे थे, तभी अचानक लिंटर का निचला हिस्सा गिर गया। उसके मलबे में पूरा परिवार दब गया। लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला, पर एक मासूम की जान चली गई और छह घायल हो गए।
विज्ञापन
रामपुर में गिरी कमरे की छत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना नगर पंचायत के रामपुर में 7 अगस्त की दोपहर कमरे के अंदर खाना खा रहे एक परिवार के ऊपर लिंटर का निचला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में एक मासूम बालिका की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने दौड़ कर मलबे में दबे लोगों को बचाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर एसडीएम व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। फिलहाल पीड़ित परिवार को एक मैरिज होम में ठहराया गया है। 

विज्ञापन


लाखा बाजार निवासी रूपकिशोर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। उनका मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा है। इसलिए करीब एक वर्ष से रामपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। 7 अगस्त दोपहर बेटा विष्णु मजदूरी कर लौटा था और घर में खाना खा रहा था। इस कमरे में मां शीला देवी, पत्नी गुंजन, बहन रजनी, विष्णु की बेटी आरोही, कुमकुम और विष्णु का साला भोला भी खाना खा रहे थे। इसी दौरान कमरे के लिंटर का पूरा निचला हिस्सा भरभरा कर इन सबके ऊपर गिर गया। 
विज्ञापन

खाना खा रहे परिवार के लोग मलबे में दब कर जख्मी हो गए। लिंटर का हिस्सा गिरने की आवाज सुन कर आसपड़ोस के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। मलबे में फंसे लोगों को आननफानन बाहर निकाला। घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चार वर्षीय आरोही को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता विष्णु ने बताया कि घटना के वक्त आरोही किताब लेकर पढ़ रही थी। 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम विनीत मिश्रा, तहसीलदार उदयवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह,चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जा रही है। चेयरमैन ने पीड़ित परिवार के इलाज का खर्च उठाने के लिए कहा है। परिवार को फिलहाल मैरिज होम में ठहराया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें