कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव देवी नगर में सोमवार सुबह बदमाश एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। घटना के वक्त मकान स्वामी पत्नी के साथ मंदिर गया था। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव देवी नगर निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे वह पत्नी के साथ कस्बा पुरदिलनगर स्थित मंदिर में पूजा करने गया था। तीनों बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान मकान का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए। अलमारी का ताला तोड़कर दो सोने की चेन, पांच अंगूठी, मंगल सूत्र, दो जोड़ी पायल और 1.65 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
दोपहर में स्कूल से बच्चे घर आए तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।