फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: डेढ़ साल का मासूम पानी से भरी बाल्टी पकड़ कर खेलने लगा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मां देखती रह गई

Sun, 23 Jun 2024 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डेढ़ साल का मासूम घुटनों के बल सरकते हुए पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंचा। मासूम बाल्टी पकड़ कर पानी से खेलने लगा, तभी वह मुंह के बल बाल्टी में गिर गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मासूम ललितेश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

3 जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव कटरा मलोई में घर के अंदर खेलते हुए डेढ़ साल का मासूम पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से उसके माता-पिता का रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


गांव कटरा मलोई निवासी नेम सिंह बाहर मजदूरी कर शाम के समय घर लौटे थे। घर पर आने के बाद वह चारपाई पर लेट गए।उनका डेढ़ वर्षीय इकलौता पुत्र ललितेश पास ही खेलने लगा। इसी बीच नेम सिंह की आंख लग गई। उनकी पत्नी भी काम से छत पर गई थी। इसी बीच ललितेश घुटनों के बल पास ही रखी पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया। 

बाल्टी पकड़कर खड़े होने के बाद पानी में खेलते हुए वह मुंह के बल बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद उसकी मां छत से नीचे उतरी तो पानी की बाल्टी में बेटे को औंधे मुंह पड़ा देखकर उसकी चीख निकल गई। तत्काल ही उसने बेटे को बाल्टी से निकाला, लेकिन मासूम की जान जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें