फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: झूठी थी लूट की सूचना, फाइनेंस कर्मी पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Aug 2024 04:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात पुलिस को लाखों रुपये की लूट की झूठी सूचना देने वाले कलेक्शन एजेंट के विरुद्ध फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उस पर 3 लाख 14 हजार रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस कलेक्शन एजेंट को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कंपनी के हरदुआगंज एरिया मैनेजर राजू प्रसाद के अनुसार मनीष रावत पुत्र रनवीर सिंह निवासी भीतबहरी थाना राया जनपद मथुरा कैश कलेेक्शन का काम करता है। 15 अगस्त को उसने समूह के सदस्यों से एक लाख 47 हजार रुपये तीन किश्तों में एकत्र किए। 25 हजार रुपये एडवांस में एकत्र किए। यह धनराशि शाखा कार्यालय में जमा नहीं की। 16 अगस्त को समूह के सदस्यों से एक लाख 42 हजार रुपये एकत्र किए। 3 लाख 14 हजार रुपये की कुल धनराशि को बार-बार कहने के बावजूद जमा नहीं किया। इसके बाद शेखूपुर भटौला गांव के निकट लूट की झूठी सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें