फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लगाते ही फुंक गया ट्रांसफॉर्मर, गुस्साए लोगों ने बिजली घर घेरा

Sun, 18 Aug 2024 04:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिंधौरा में बिजली की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही। सड़क जाम करने के बाद विभाग ने दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगवाया तो लेकिन एक-डेढ़ घंटे चलने के बाद ही वह भी फुंक गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसडीओ और जेई का घेराव करते हुए विद्युत विभाग का पुतला फूंकने का प्रयास किया। जेई ने छह घंटे में नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

गांव सिंधौरा के निवासियों के अनुसार करीब एक सप्ताह से गांव का ट्रांसफॉर्मर फुंका हुआ है। बिजली न होने से मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे। भीषण गर्मी में जीना दुश्वार है। इस पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने स्टेशन रोड पर जाम लगाया था। पुलिस सहित विद्युत विभाग के जेई मौके पर पहुंचे थे। रात में करीब आठ बजे दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगवाकर बिजली की आपूर्ति शुरू करवाई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि लगने के एक घंटे बाद ही ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। यह ट्रांसफॉर्मर भी काफी पुराना था। उसकी खूंटी फुंकी हुई थीं। विभागीय अधिकारियों ने महज खाना-पूरी की थी। शनिवार को विभागीय कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान जिपं सदस्य पुष्पेंद्र लोधी, डॉ. रवेंद्रपाल सिंह, मनोज राजपूत, अरुण लोधी, प्रदीप ठेकेदार, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें