फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत केसरी पहलवानों ने हाथ मिलाकर शुरू किया कुश्ती दंगल

विज्ञापन
कुश्ती लड़ते जूनियर विंग के पहलवान । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नुमाइश के अंतर्गत आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मिट्टी की कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी ठाकुर आरपी सिंह एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने हरकेश पहलवान उर्फ छोटा खली पंजाब एवं हितेश पहलवान हरियाणा के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। यहां आरपी सिंह ने कहा कि 40 साल से चले आ रहे परंपरागत कुश्ती दंगल आज भी अलीगढ़ में प्रचलित हैं। अब अलीगढ़ में जब गद्दे पर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा तो इससे युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
कोच ब्रजेश, राकेश चौधरी, देवेंद्र पहलवान राजस्थान, डिब्बा पहलवान ने रैफरी की भूमिका अदा की। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, उपजिलाधिकारी अतरौली पंकज कुमार, सह जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल किशोर, शैलेंद्र पाल सिंह, अनुज प्रताप सिंह, जिला कुश्ती संघ सचिव भगत सिंह बाबा, जुगेंद्र सिंह, कुंवर पाल सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, रामवीर सिंह, मोनू पंडित, तरुण चौहान, अशोक पहलवान आदि मौजूद रहे।

कुश्ती लड़ते पहलवान।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें