श्रीराम मंदिर निर्माण की समर्पण निधि दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में चंदा इकट्ठा करने वाली टोलियों का उत्साह भी परवान चढ़ रहा है। जिले में लाखों की संख्या में शनिवार को चंदा इकट्ठा किया गया।
समाजसेवी कृष्णा गुप्ता की टोली को राज फर्निशिंग ने 31 हजार, राजेंद्र प्रसाद वार्ष्णेय नूतन लॉक ने 111111, कृष्ण कुमार चूरन वालों ने एक लाख 11 हजार, भारत मेडिकल ने 51 हजार, संजय गोयल देवा सेल्स ने 31 हजार, अन्नू बीड़ी ने 21 हजार, बालाजी फर्नीचर व वार्ष्णेय फर्नीचर डेली सेल्स के सौरभ वार्ष्णेय, भारत पेंट, पीयूष मेटल, मीयूष केमिकल, गौरव वार्ष्णेय ने 11 हजार रुपये की धनराशि दी।
दलवीर सिंह ने एक लाख 11 हजार की दी धनराशि
बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने एक लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह रुपये की धनराशि का चेक समन्वयक ललित को सौंपा है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण होगा। इससे बड़ी खुशी की बात नहीं होगी। इस मौके पर प्रवक्ता सुशील गुप्ता, युवा भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, सुबोध सिंह, सुधीर शर्मा, अरविंद कुमार, बेबी प्रधान आदि मौजूद रहे।