फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid: समृद्धि ज्वैलर्स के ठिकानों पर आयकर की टीम ने मारा छापा, शोरूम का शटर गिराकर अंदर की गई जांच

Thu, 19 Mar 2026 02:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यह कार्रवाई केवल अलीगढ़ तक सीमित नहीं थी। मथुरा समेत अन्य संबंधित ठिकानों पर भी एक साथ सर्वे किया गया। क्लोजिंग के समय टैक्स चोरी रोकने के लिए विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। फिलहाल, जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग नजदीक आते ही आयकर विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। 18 मार्च को विभाग की आगरा और अलीगढ़ की संयुक्त टीमों ने लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित समृद्धि ज्वैलर्स के अलीगढ़, मथुरा और आगरा के शो-रूम पर छापा मारा। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि जब तक शोरूम प्रबंधन कुछ समझ पाता, आयकर अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया था।

विज्ञापन


18 मार्च सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में करीब 10 वरिष्ठ अधिकारियों की टीम शामिल रही। ग्राहकों की भीड़ से सर्वे में बाधा न आए, इसलिए शोरूम का मुख्य शटर गिराकर अंदर जांच शुरू की गई। अधिकारियों की गाड़ियां बेसमेंट पार्किंग में छिपाकर खड़ी की गईं, ताकि बाहर किसी को भनक न लगे। देर रात तक चली इस जांच में टीम ने दस्तावेजों की पड़ताल की। खरीद-बिक्री के रजिस्टर, लेजर और अकाउंट बुक्स को कब्जे में लेकर मिलान किया गया। इसके अलावा कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के डेटा को खंगाला गया। शोरूम के स्टाफ के बयान दर्ज किए गए ताकि स्टॉक और बिक्री की असलियत का पता चल सके।

मथुरा से अलीगढ़ तक एक साथ कार्रवाई 
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल अलीगढ़ तक सीमित नहीं थी। मथुरा समेत अन्य संबंधित ठिकानों पर भी एक साथ सर्वे किया गया। क्लोजिंग के समय टैक्स चोरी रोकने के लिए विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। फिलहाल, जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें