फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो गैंगवार: फायरिंग कांड में सातवें दिन आया घटना का लाइव वीडियो, 23 सेकंड में 12 गोलियां, आगे गिनती नहीं

Thu, 19 Mar 2026 12:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सराय हकीम बाजार में भाजयुमो मंत्री हर्षद हिंदू के घर की ओर जाने वाली गली के ठीक सामने एक पोल व दुकान की ओट से किसी ने यह वीडियो बनाना शुरू किया। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए वीडियो में कुछ युवक हर्षद की गली से निकलकर बारहद्वारी की ओर बढ़ते हैं। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाजें आ रही हैं।
विज्ञापन
सराय हकीम में गोली लगने का वीडियो आया सामने - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के दो गुटों के बीच हुई गैंगवार के मामले भले ही चश्मदीद चुप्पी साधे हुए है, कोई सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को नहीं मिला है, लेकिन इस फायरिंग का 23 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें 12 राउंड फायर रिकॉर्ड हुए हैं, और कितनी गोलियां चली होंगी? इसकी कोई गिनती नहीं है। 

विज्ञापन


सराय हकीम बाजार में 12 मार्च की शाम 8:40 बजे घटना के दौरान कैसा माहौल रहा, इसकी कल्पना से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सराय हकीम बाजार में भाजयुमो मंत्री हर्षद हिंदू के घर की ओर जाने वाली गली के ठीक सामने एक पोल व दुकान की ओट से किसी ने यह वीडियो बनाना शुरू किया। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए वीडियो में कुछ युवक हर्षद की गली से निकलकर बारहद्वारी की ओर बढ़ते हैं। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाजें आ रही हैं। 
विज्ञापन

शुरुआत में तड़ातड़ छह-सात राउंड फायर की आवाजें आती हैं। इसी बीच वीडियो बनाने वाले मोबाइल के इर्द-गिर्द खड़े लोग कह रहे हैं कि बंद कर, ओये गोली मार रहे हैं जे तौ, गोली लग रही है, किनके गोली लग गई। इसी बीच दुकान का शटर गिरने की आवाज के साथ वीडियो बनना बंद हो जाता है। वीडियो बनना बंद होने के समय तक कुल 12 राउंड फायर की आवाजें सुनाई दी हैं। गोली लगने से बीच सड़क पर गिरे युवक को पीली व काली टीशर्ट पहने तीन युवक उठाकर ले जाने लगते हैं, जबकि गली से निकलकर बारहद्वारी की ओर बढ़े युवक भागते हुए वापस गली में अंदर घुसने लगे हैं। फिर वीडियो बंद हो गया। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद पुलिस को कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला। पुलिस जिन दुकानों तक पहुंची, वहां या तो अपना सीसीटीवी कैमरा बंद या फिर खराब बताया गया। 23 सेकंड के वीडियो में ही 12 राउंड फायर हुए हैं, 10 से 15 मिनट चले घटनाक्रम में कितने राउंड फायर हुए होंगे, इसका अनुमान ही लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें