फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खड़ंजा लगाने के विवाद में महिला ने लेखपाल के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हिदरामई में खड़ंजा लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामले में रजनी देवी ने लेखपाल के खिलाफ थाने में गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है।
विज्ञापन




ग्राम प्रधान पुराना खड़ंजा उखड़वा कर नया करवा रहा था। आशा रजीनी देवी ने अपनी जगह बताकर मना किया तो प्रधान ने लेखपाल अतेंद्र पाल सिंह को बुला लिया। लेखपाल ने कहा कि यह ग्राम समाज की जमीन है। इसी पर रजनी देवी व लेखपाल के बीच कहासुनी हो गई। लेखपाल ने बताया कि कोई गाली-गलौज नहीं दी है। प्रधान मौके पर थे। महिला गलत आरोप लगा रही है।



इधर, जब रजनी देवी को थाने में रोता देख भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने लेखपाल से बात की तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल ने मोटी रकम लेकर ग्राम सभा की जगह पर अवैध कब्जा करा रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें