फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: अमूटा के अध्यक्ष बने प्रो तुफैल, डॉ अशरफ चुने गए सचिव, यह रहा मतगणना का परिणाम

Thu, 24 Apr 2025 11:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में अमूटा का चुनाव पूर्ण हो गया। कुल 1172 में से 980 मतदाताओं ने मतदान किया। प्रो. तुफैल अहमद (513 मत) ने प्रो. मोहम्मद आसिम सिद्दीकी को (435 मत) को 78 मतों से हरा दिया। 
विज्ञापन
अमुटा के चुने गए नए पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (अमुटा) के चुनाव में प्रो. तुफैल अहमद अध्यक्ष, डॉ. अशरफ मतीन सचिव और डॉ. जमील अहमद संयुक्त सचिव चुन लिए गए हैं। 192 प्रोफेसरों ने मतदान करने से दूरी बनाई।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के स्टाफ क्लब में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक शिक्षकों ने मतदान करने में तेजी दिखाई। इसके बाद 12 से 1:30 बजे बजे तक मतदान की रफ्तार थोड़ी सुस्त रही। 2:30 बजे के बाद मतदान में तेजी आई। कुल 1172 में से 980 मतदाताओं ने मतदान किया। 5:30 बजे से मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आफताब आलम ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रो. तुफैल अहमद (513 मत) ने प्रो. मोहम्मद आसिम सिद्दीकी को (435 मत) को 78 मतों से हरा दिया। सचिव पद के चुनाव में डॉ. अशरफ मतीन (697 मत) ने प्रो. बदर जहां (283 मत) को 414 मतों से हराया। संयुक्त सचिव के चुनाव में डॉ. जमील अहमद (524 मत) ने डॉ. अम्मार इब्ने अनवर (453 मत) को 71 मतों से हराया। जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन


कार्यकारिणी के निर्विरोध सदस्य
कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आयशा मुनीरा रशीद, डॉ. अनीस अख्तर, डॉ. अस्कर हुसैन, डॉ. असलम खान, डॉ. हिना फातिमा मुईनी, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. मुजीबुर्रहमान मजूमदार, डॉ. शहजाद अनवर, डॉ. शमशाद निर्विरोध चुने गए। दो उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें