जोन 1- थाना बन्नादेवी क्षेत्र
1. बरौला पुल
2. सारसौल चौराहा
3. डी विश्वास तिराहा
4. बाहरद्वारी चौराहा
5. रसलगंज चौराहा
6. कवरकुत्ता तिराहा
जोन 2- देहलीगेट/कोतवाली नगर/ सासनीगेट के क्षेत्र
1. देहलीगेट चौराहा
2. नादापुर चौराहा
3. मामूभांजा तिराहा
4. मदारगेट चौराहा
5. पुराना हाथरस अड्डा
6. सासनीगेट चौराहा
जोन 3- थाना गांधीपार्क के क्षेत्र
1. कंपनीबाग चौराहा
2. मानिक चौक तिराहा
3. दुबेपड़ाव चौराहा
4. छर्रा अड्डा पुल नौरंगाबाद की तरफ
5. एटा चुंगी चौराहा
जोन 4- थाना क्वार्सी
1. मीनाक्षी पुल महाजन होटल की तरफ
2. गांधी आई तिराहा
3. किशनपुर तिराहा
4. रामबाग तिराहा
5. क्वार्सी चौराहा
जोन 5- थाना सिविल लाइंस
1. एफएम टावर
2. तस्वीर महल चौराहा
3. बरौला पुल सिविल लाइन की तरफ
4. कटपुला कचहरी की तरफ
ऑड-ईवन की यह व्यवस्था आज से लागू हो गई है। आज सिर्फ उन वाहनों को सड़कों पर निकलने की अनुमति होगी, जिनकी आखिरी की संख्या ऑड (विषम) होगी। यह व्यवस्था तारीख के हिसाब रहेगी। उदाहरण के लिए किसी वाहन की नंबर प्लेट पर लिखे अक्षरों में आखिरी की संख्या 01, 03, 05, 07, 09, 11, 13, 15, 17, 19 होगी तो वह विषम तिथि के दिन अपने वाहन को लेकर सड़कों पर निकल सकेंगे।
वहीं, आगले दिन यानी सम(ईवन) तारीख को 00, 02, 04, 06, 08, 10, 12, 14, 16, 18, 20 संख्या वाले ही वाहन सड़कों पर चल सकेंगे। यह व्यवस्था क्रमवार लागू रहेगी। एसएसपी के मुताबिक यह व्यवस्था शहरी सीमा तक ही लागू की गई है।
देहात क्षेत्रों के लिए फिलहाल छूट है। मगर, देहात सीमा से शहर में नई व्यवस्था के मुताबिक ही वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। अगर, जरूरत हुई तो देहात में भी इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था को तोड़ने पर वाहन चालक का चालान काटा जाएगा। इसमें पुलिस के साथ संभागीय परिवहन विभाग भी मिलकर काम करेगा। यातायात पुलिस को खासतौर पर इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चौराहों पर लगे सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी
चौराहों पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से लोगों के आवागमन पर निगाह रखी जा रही है। इसके साथ ही एसएसपी ने हर दिन सभी थाना क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाकर भी निगरानी करने के आदेश दिए हैं। जो लोग बार-बार वाहन के साथ इन कैमरों की जद में आ रहे हैं, उनके ई-चालान काटकर उनके घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
अलीगढ़ जिला प्रशासन बैंकों के बाहर पैसे निकालने के लिए उमड़ रही भीड़ को लेकर चिंतित है। अब प्रशासन ने बैंक अधिकारियों से बात कर इसका हल निकाला है। प्रशासन ने बैंक अधिकारियों को सुझाव दिया है कि वह चरणबद्ध तरीके से बैंकों को खोलने पर विचार करें, ताकि लोगों की भीड़ एक साथ बैंकों की ओर दौड़ लगाने को घरों से न निकले। बैंक अधिकारी इस सुझाव पर विचार कर रहे हैं।