फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी की आड़ में अवैध रेल ई-टिकट कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध टिकटों के कारोबार में में पकड़ा गया आरोपी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी की आड़ में अवैध रूप से रेल यात्रा की ई-टिकट का कारोबार करने वाले एक आरोपी को बुधवार दोपहर आरपीएफ द्वारा दबोचा गया। इंद्रा मार्केट, रेलवे रोड पर एक दुकान से वह इस कारोबार को कर रहा था। आरोपी के पास से पर्सनल आईडी सहित टिकट जारी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर और सीआईबी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक ने बताया कि मुखबिर के जरिए इंद्रा मार्केट की दुकान में अवैध रूप से रेल ई-टिकट का कारोबार होने की जानकारी मिली थी। उसके आधार पर छापेमारी की गई। मौके पर इंद्रा मार्केट में स्थित प्रधान टूर एंड ट्रैवल्स पर मनोज कुमार कश्यप पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी नगला मसानी थाना, देहली गेट मिला। उसके पास से आईआरसीटीसी की एक अधिकृत आईडी सहित तीन व्यक्तिगत यूजर आईडी मिलीं। साथ ही कुछ टिकट भी बरामद हुईं। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि टिकट बनाकर जरूरतमंदों को टिकट मूल्य से 100 रुपये से 150 रुपये अधिक मूल्य पर बेचता था। ई-टिकट बनाने में प्रयोग किए जाने वाले 1 लैपटॉप, 1 प्रिंटर व नगद 1500 रुपये बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई खजान सिंह, एएसआई ओमवीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें