फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बिना डॉक्टर लड़ रहे डेंगू-मलेरिया से जंग

विज्ञापन
दीनदयाल चिकित्सालय के ओपीडी में लाइन में लगे लोग - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले में डेंगू, मलेरिया व बुखार से लोगों की जान जा रही है। बड़ी संख्या में बीमार लोग झोलाछाप के भरोसे हैं। लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। दरअसल, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है। स्थिति का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन डॉक्टरों के 214 पद है, जिसमें 142 खाली है। मात्र 72 डॉक्टर के सहारे जनता है। इसमें भी कई डॉक्टर प्रशासनिक कार्य देख रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के बाद से जनता डेंगू और बुखार से जूझ रही है। सरकारी रिकार्ड में भले ही जनपद में डेंगू से एक भी मौत दर्ज नहीं है। लेकिन पिछले कुछ महीनों में डेंगू और बुखार से 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद के सेहोर, दतावली, लक्ष्मणगढ़ी, रायट, बरौली, मढ़ौली आदि में ही 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय भी स्वीकारते हैं कि चिकित्सकों की भारी कमी है। स्वास्थ्य विभाग के पास विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। कई चिकित्सक प्रशासनिक कार्य संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन से चिकित्सकों की मांग की गई है।
प्रशासनिक पद भी खाली
प्रशासनिक पद संभालने के लिए लेवल 4 के 16 चिकित्सकों के पद हैं, जिसमें 10 रिक्त हैं। लेवल थ्री के 23 पद के सापेक्ष 3 अधिकारी हैं।
21 डॉक्टरों के भरोसे दीनदयाल अस्पताल
100 बेड का पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय अब 300 बेड में तब्दील हो चुका है। लेकिन बेड बढ़ाने के साथ ही डॉक्टरों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। अस्पताल में 21 डॉक्टर (एलोपैथी) हैं, इनमें 3 फिजिशियन, 2 बाल रोग, 3 स्त्री एवं प्रसूति रोग, 3 टेलीमेडिसिन, 2 आंख और एक-एक एनस्थीसिया, सर्जन, ईएनटी सर्जन, आर्थोपैडिक सर्जन हैं। तीन चिकित्सक इमरजेंसी संभालते हैं। ओपीडी में प्रतिदिन 1000 से 1100 नए मरीज आते हैं। पुराने मरीजों को जोड़ दे तो संख्या और अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन

17 डॉक्टरों के जिम्मे जिला अस्पताल
मलखान सिंह जिला अस्पताल में 17 डॉक्टर है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। यहां प्रतिदिन 1600 से अधिक नए मरीज आते हैं। पुराने मरीजों को जोड़ने पर संख्या 2500 से ऊपर पहुंच जाएगी। 33 पदों के सापेक्ष 17 डॉक्टर हैं। आर्थोपेडिक सर्जन के दो पद है, एक डॉक्टर डेपुटेशन पर हैं। स्किन, डेंटल सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, चेस्ट फिजिशियन नहीं हैं। रेडियोलॉजिस्ट के दो पद के सापेक्ष एक तैनात हैं। एक बाल रोग विशेषज्ञ एवं एक पैथोलॉजिस्ट पुनर्नियोजन पर हैं। ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें