फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पटाखों का अवैध भंडारण है तो तो सूचना पुलिस को दें

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली को देखते हुए पुलिस स्तर से पटाखों की अवैध रूप से बिक्री व अवैध रूप से भंडारण को लेकर अभी से चौकसी शुरू कर दी है। चूंकि अपने जिले के कई देहात क्षेत्रों में आतिशबाजी बनाने और भंडारण का व्यापार वैध अवैध रूप से होता है। कई बार इसके चलते दुर्घटनाएं भी हुई हैं। इसे देखते हुए एसएसपी ने लोगों से आह्वान किया है कि अगर कहीं कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को एंटी क्राइम हेल्पलाइन नंबर 9454402817 पर सूचना दें।
विज्ञापन

अपने जिले में जलाली, कौड़ियागंज, छर्रा, गोंडा, इगलास, टप्पल के कुछ इलाकों में वैध व अवैध रूप से आतिशबाजी निर्माण व भंडारण होता है। वहीं शहरी क्षेत्र में भी लोग बिना लाइसेंस के आबादी क्षेत्र में त्योहार को लेकर भंडारण कर लेते हैं। इसकी वजह से कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इसकी जांच के लिए एसएसपी ने एसपी क्राइम को नोडल व सीएफओ को सह नोडल नियत किया है। साथ में लोगों से आह्वान किया है कि इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके। यह नंबर 24 घंटे सक्रिय रहता है और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें