फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पति ने बच्चों के सामने पत्नी को छत से फेंका, हुई मौत, पिता ने मां को कैसे मारा रो-रो कर बताया बेटे ने

Fri, 01 Dec 2023 04:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पति ने शराब पीने से मना करने से गुस्सा होकर पत्नी को बच्चों के सामने पहली मंजिल की छत से नीचे धक्का मार दिया। पत्नी आंगन में जा गिरी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पिता ने कैसे मां को मारा, बच्चों ने रो-रोकर पूरी बात बताई।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति ने बच्चों के सामने पत्नी को घर की पहली मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। महिला आंगन में जाकर गिरी। पड़ोसी महिला को अस्पताल लेकर गए, वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पति वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, साथ ही आरोपी पति की तलाश में लग गई है।

विज्ञापन




अलीगढ़ में क्वार्सी थाना अंतर्गत सुरेंद्र नगर, डाकखाने वाली गली में गौरव गौतम और उसकी पत्नी गौरी के बीच शराब को लेकर झगड़ा होता रहता था। मृतका महिला के बेटे ने रो-रो कर बताया कि पापा-मम्मी में शराब को लेकर कलह रहती थी। पापा घर पर ही शराब लेकर आते और वहीं पर शराब पीते। मम्मी पापा से शराब पीने के लिए मना करती थी, पर वह नहीं मानते थे। 30 नवंबर की रात को भी दोनों के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ। 1 दिसंबर की सुबह लगभग छह बजे मम्मी और पापा में फिर झगड़ा होने लगा। पापा ने मम्मी को छत से नीचे फेंक दिया और वह मर गई।
विज्ञापन


सिविल लाइंस सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ। इसमें पति ने पत्नी को पहली मंजिल से धक्का दे दिया। पत्नी आंगन में जा गिरी। नीचे गिरने से महिला को गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही आरोपी पति गौरव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पति शराब पीने का आदी है। पत्नी उससे शराब पीने के लिए मना करती थी। घटना वाले दिन पत्नी ने घर के खर्चे के लिए पति की जेब से रुपये निकाल लिए, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। पति का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने बच्चों के सामने ही उनकी मां को छत से नीचे फेंक दिया और वहां से भाग गया। मृतका उत्तराखंड पुलिस से रिटायर्ड दरोगा की बेटी है। शादी के 15 साल बाद पति ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया। मां की मौत की बाद घर में 12 व 10 वर्षीय बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें