- 86000 से ज्यादा रैबीज इंजेक्शन इस वर्ष अब तक लगे
- 1000 रुपये प्रति कुत्ता की दर से नसबंदी कराई जा रही
- 1200 कुत्तों की नसबंदी अब तक करवाने का दावा
- 12,00000 लाख रुपये अब तक नसबंदी के नाम पर खर्च
कुत्तों से प्यार करने वाले भी कम नहीं
कुत्ते की तेरहवीं की... केशव नगर की गली नंबर तीन में पालतू कुत्ते मोती की मृत्यु होने पर उसके मालिक चंदन शर्मा और उनकी पत्नी पायल शर्मा ने उसकी तेहरवीं की। आसपास के लोगों को इसमें दावत दी गई। बीती 17 सितंबर को हुए इस वाकये की पूरे शहर में चर्चा हुई।
कुत्ते की शादी रचाई... 15 जनवरी 2023 में सुखरावली निवासी पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी ने अपने पालतू कुत्ते टॉमी की शादी जैली से कराई थी। जिसकी दावत दी गई थी, इसकी खासी चर्चा रही।
शहर की कई संस्थाओं से जुड़े लोग कुत्तों को न सिर्फ खाना खिलाते हैं, बल्कि उनकी देखरेख भी करते हैं। जीव दया फाउंडेशन भी इसी तरह से काम कर रही है। शहर के पालतू कुत्तों की संख्या हजारों में हैं, जिसमें महज 500 कुत्ते ही नगर निगम में पंजीकृत हैं।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। -एहसान रब, पीआरओ, नगर निगम