फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग कर रहे कुत्तों का शिकार: छर्रे वाली बंदूकों से साधा निशाना, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, बेखोफ घूम रहे शिकारी

Sat, 07 Oct 2023 05:59 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

बेजुबान जानवरों का बेदर्दी से शिकार करने वाले इन दबंगों से स्थानीय लोग खासे परेशान है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में इन दबंगों की बंदूकों के साथ टहलते हुए रिकार्डिंग हुई है। जिसमें ये रात के समय जानवरों का शिकार करने की फिराक में घूमते हुए कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
कुत्ते - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में लोग अब कुत्तों का शिकार करने लगे हैं। अनूपशहर रोड पर एफएम टॉवर के पास स्थित गुलिस्ता हाउसिंग कांम्प्लेक्स बी में कुछ दबंगों ने वहां घूमने वाले कुत्तों को मारा डाला। छर्रे वाली बंदूकों से इनका शिकार किया गया है। छर्रे लगने के बाद कुत्तों ने तड़प-तड़प कर दो दिन में दम तोड़ दिया। अब तक तीन कुत्तों को वहां मृत पाया गया है।

विज्ञापन




बृहस्पतिवार की शाम कुत्तों के शव उठवाए गए। पड़ोसियों का कहना है कि इसी तरह से बंदरों और कबूतरों को भी निशाना बनाया गया है। हरियाली देने वाले कीमती पेड़ों को भी कटवाया गया, जो मुश्किल से बड़े हो रहे थे। बेजुबान जानवरों का बेदर्दी से शिकार करने वाले इन दबंगों से स्थानीय लोग खासे परेशान है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में इन दबंगों की बंदूकों के साथ टहलते हुए रिकार्डिंग हुई है। जिसमें ये रात के समय जानवरों का शिकार करने की फिराक में घूमते हुए कैद हो गए हैं। अब इसकी शिकायत प्रभागीय वन अधिकारी दिवाकर वशिष्ठ से की जा रही है।
विज्ञापन


कुत्ते और बंदर के हमलों से यकीनन लोग खासे परेशान हैं, लेकिन उनका इस तरह का शिकार करना कहीं से भी उचित नहीं है। अनुमान के अनुसार शहर में लगभग 50 हजार से ज्यादा कुत्ते हैं। जिले में इस वर्ष अब तक कुत्ते, बंदर और बिल्ली के काटने से घायल हुए लोगों ने 86 हजार से अधिक रैबीज इंजेक्शन लगवाए हैं। दो लोगों की कुत्तों के हमलों में जान जा चुकी है। 

बीती 16 अप्रैल को एएमयू के सर सैयद हाउस के पास पार्क में टहलने निकले यूनिसेफ के सेवानिृवत्त डॉ. सफदर अली पर अचानक कुत्तों ने हमला करा दिया था, जिसमें उनकी मौके पर जान चली गई थी। इसके सात दिन बाद ही 23 अप्रैल 2023 की स्वर्णजयंती नगर में पवन कुमार की तीन माह की बच्ची दीक्षा को कुत्तों ने घर में घुस नोंच डाला था। एक कुत्ता उसे बाहर ले गया और बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

  • 86000 से ज्यादा रैबीज इंजेक्शन इस वर्ष अब तक लगे
  • 1000 रुपये प्रति कुत्ता की दर से नसबंदी कराई जा रही
  • 1200 कुत्तों की नसबंदी अब तक करवाने का दावा
  • 12,00000 लाख रुपये अब तक नसबंदी के नाम पर खर्च

कुत्तों से प्यार करने वाले भी कम नहीं
कुत्ते की तेरहवीं की... केशव नगर की गली नंबर तीन में पालतू कुत्ते मोती की मृत्यु होने पर उसके मालिक चंदन शर्मा और उनकी पत्नी पायल शर्मा ने उसकी तेहरवीं की। आसपास के लोगों को इसमें दावत दी गई। बीती 17 सितंबर को हुए इस वाकये की पूरे शहर में चर्चा हुई।
कुत्ते की शादी रचाई... 15 जनवरी 2023 में सुखरावली निवासी पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी ने अपने पालतू कुत्ते टॉमी की शादी जैली से कराई थी। जिसकी दावत दी गई थी, इसकी खासी चर्चा रही।
शहर की कई संस्थाओं से जुड़े लोग कुत्तों को न सिर्फ खाना खिलाते हैं, बल्कि उनकी देखरेख भी करते हैं। जीव दया फाउंडेशन भी इसी तरह से काम कर रही है। शहर के पालतू कुत्तों की संख्या हजारों में हैं, जिसमें महज 500 कुत्ते ही नगर निगम में पंजीकृत हैं।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। -एहसान रब, पीआरओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें