ओजोन सिटी के निदेशक प्रवीन मंगला कहते हैं कि वे अमर उजाला के अभियान से जुड़कर लोगों को गेट पर समझाने का काम करेंगे। साथ में सोसायटी वासियों के लिए गेट पर हेलमेट रखवाएंगे। अगर वे बिना हेलमेट घर से निकल आए हैं तो उन्हें बाहर जाने के लिए हेलमेट दिया जाएगा।
अमर उजाला के हेलमेट अभियान से अलीगढ़ शहर की हाउसिंग सोसायटियां भी जुड़ने लगी हैं। शहर की प्रमुख हाउसिंग सोसाइटियों के गेट पर अब हेलमेट लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उसके बाद कुछ दिनों में सख्ती शुरू की जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति दोपहिया पर बिना हेलमेट न बाहर जा सके, न अंदर आ सके।
विज्ञापन
अमर उजाला ने हेलमेट की जरूरत को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है। इससे जुड़कर क्वार्सी बाईपास की ग्रीनपार्क हाउसिंग सोसायटी, ओजोन सिटी व जीटी रोड की हैप्पी होम सोसायटी ने हेलमेट की अनिवार्यता शुरू करने के लिए कदम उठाया है।
हैप्पी होम के सुमित सराफ कहते हैं कि शुरुआत में सोसायटी के गेट पर टोका-टाकी कराई जाएगी। फिर बाहर निकलने व अंदर प्रवेश पर बिना हेलमेट पाबंदी शुरू की जाएगी। ग्रीनपार्क हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारी कुलदीप वार्ष्णेय कहते हैं कि हमारे यहां बाहरी लोगों को बिना अनुमति दोपहिया लेकर आने पर पाबंदी है। अमर उजाला के साथ जुड़कर सोसायटी के लोगों को पहले समझाया जाएगा। फिर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
ओजोन सिटी के गेट पर रखवाया जाएगा हेलमेट