फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 5.50 करोड़ से दो महीने में सुधरेगी सड़क की स्थिति, 30 सड़कों की होगी मरम्मत

Mon, 03 Nov 2025 05:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिले में अलग-अलग मार्गों की विशेष मरम्मत होगी। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दो महीने में सड़कों की मरम्मत होनी है।
विज्ञापन
खराब सड़क - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर, अतरौली, जिरौली, नरौना बरला समेत अलीगढ़ जिले की 30 सड़कें 5.50 करोड़ से सुधरेंगी। दो महीने में इन सड़कों की विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अतरौली पनेहरा जिरौली मार्ग की मरम्मत 33.79 लाख रुपये से होगी। चंडौस कसेरू से बाहरपुर मार्ग की मरम्मत 32.36 लाख रुपये से होगी। दमुआका से जलालपुर मार्ग का मरम्मत कार्य 31.69 लाख रुपये से होगा। गौमत चंडौस से नगला जैथ वाया नगला बादाम मार्ग की मरम्मत कार्य 27.62 लाख रुपये से होगा। ग्राम पंचायत बलरामपुर और मजूपुर मार्ग का मरम्मत कार्य 29.57 लाख रुपये से होगा।

इसी तरह गभाना बरौली से पोथा मार्ग, अतरौली-कासगंज मार्ग से सिरसा मार्ग, जिरौली बैम्बीपुर मार्ग से किस्थला मार्ग, रामघाट सांकरा से दीनापुर मार्ग, खेड़िया बहादुरगढ़ी से रफातपुर मार्ग, सैद आलमपुर से बिनामई मार्ग, अलीगढ़ रामघाट से सफेदपुरा मार्ग की मरम्मत होगी। इसके अलावा कासगंज अतरौली मार्ग से नगला गुलाब संपर्क मार्ग, नरौना बरला मार्ग से चंडौली बुजुर्ग मार्ग, छाता-बाजना-गौमत मार्ग, खैर सोमना से सोमना रसूलपुर मार्ग, अलीगढ़ टप्पल मार्ग से ताहरपुर मार्ग, कलुआ अमरौली मार्ग से मदनपुर छबीला मार्ग सहित अन्य मार्गों की मरम्मत होगी।

अलीगढ़ जिले में अलग-अलग मार्गों की विशेष मरम्मत होगी। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दो महीने में सड़कों की मरम्मत होनी है। - योगेश कुमार, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें