फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप केस: पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला का चौंकाने वाला खुलासा, बताया कैसे जाल में फंसाए युवक

Fri, 02 Nov 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आई महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर जनपद के दो युवकों से हनी ट्रैप के जरिए डेढ़ लाख रुपये, दो बाइक और मोबाइल लूटने में आरोपी सोनी उर्फ कमर जहां को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


वह इस मामले में पकड़े गए आरोपी चांद की पत्नी है। दो आरोपियों को बुधवार को ही पुलिस ने खुर्जा रोड से मुठभेड़ में दबोच लिया था। तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बुलंदशहर जनपद निवासी आमिर और गौतमबुद्धनगर जनपद निवासी सरफराज को हनी ट्रैप के जरिए सोनी उर्फ कमर जहां ने पिसावा क्षेत्र में मिलने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन


जब वह दोनों एक ही बाइक पर सोनी से मिलने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने आमिर और सरफराज को बंधक बना लिया था। उनके घरों पर फोन कर आठ लाख रुपये की डिमांड की थी। 
विज्ञापन

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ लाख रुपये दे भी दिए थे, लेकिन आरोपियों ने उनकी बाइक और मोबाइल भी रखवा लिए थे। इसके बाद परिजनों ने पिसावा पुलिस से शिकायत की जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात राऊपुर के पास जंगल से दो आरोपियों चांद निवासी मेहंदीपुर थाना रघुपुरा जिला गौतमबुद्धनगर और शमीम मेब निवासी ग्राम भावरा थाना गुलावहटी जिला बुलंदशहर को दबोच लिया था। 

उनके पास से एक लाख रुपये दो तमंचे, दो बाइक और मोबाइल बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने सोनी उर्फ कमर जहां को उसके घर नई बस्ती काकोड़ थाना काकोड़ जिला बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से भी पुलिस ने एक लाख रुपया बरामद किया है। सोनी उर्फ कमर जहां मूल रूप से धौलाना कस्बा जिला हापुड़ की रहने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें