एक अफवाह ने अचानक ऐसा रूप लिया है कि पथवारी मंदिरों पर महिलाओं की गुरुवार रात 11 बजे अचानक से भीड़ लग गई। यहां महिलाएं इकट्ठी होकर अपने बच्चों के सिर से पानी का लोटा घुमाकर सारा जल मंदिर पर चढ़ा रही थीं।
यह अफवाह इतनी तेज फैली कि देखते ही देखते कई पथवारी मंदिरों पर सैकड़ों की संख्या में गुरुवार रात को महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। ऐसा ही नजारा शहर के पला साहिबाबाद स्थित पथवारी मंदिर में देर रात तक बना हुआ था।
शहर में देर रात एक अफवाह फैली कि कहीं तीन बच्चों की मौत हुई है और अफवाह के मुताबिक मरने से पहले बच्चों ने कहा कि यदि अपने बच्चों की सलामती चाहती हो तो महिलाएं अपने बच्चे के ऊपर पानी के लोटे से नजर उतारकर पथवारी देवी पर चढ़ा दें।
अन्यथा की दृष्टि में बच्चों के साथ काफी बुरा होगा। कुछ ही देर में यह अफवाह वायरल हो गई और कई बस्तियों में आग की तरह फैल गई। पला साहिबाबाद के प्रत्यक्ष नजारे के अनुसार महिलाएं अपने बच्चों को लेकर पथवारी मंदिर पर पहुंची।