फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग में रंगने लगा अलीगढ़, उड़ा अबीर-गुलाल

विज्ञापन
होली मिलन समारोह में डांस करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
होली 28 व 29 मार्च को है, लेकिन अभी से शहरवासी होली के रंग में रंगने लगे हैं। रविवार को शहर में कई संगठनों ने आयोजन किए, उनमें होली के गीतों पर अबीर और गुलाल उड़ा तो लठामार व फूलों की होली से माहौल भक्तिमय हो गया। राधा कृष्ण की झांकियों ने सभी का मन मोहा। वहीं, अचल सरोवर रक्षक दल ने रविवार को आरती घाट से अबीर और पुष्प वर्षा कर हनुमान जी और महाकाल का डोला निकाला।
विज्ञापन

शुभारंभ कृष्णा गुप्ता ने पूजा अर्चना से किया। होली गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। होली खेलते हुए शहर के बाजारों में होली का हुड़दंग मचाया गया। इस मौके पर मोहनलाल वर्मा, नीतू, सुमित गोटे वाले, लक्ष्मीराज, महंत योगी कौशलनाथ, विजय सिंह, पुनीता चेतन, प्रीति वार्ष्णेय, क्षमा, सीमा गुप्ता, डॉ. मुकेश शर्मा, अमित सोनी, सुधीर राय, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें