गोंडा के गांव वीरपुर से रिश्तेदारी में आयोजित देवी जागरण में शामिल होने दलावली जा रहे मां-बेटे को रविवार देर शाम एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी मां-बेटे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बेटे की मौत हो गई।
गोंडा के गांव वीरपुर से 32 वर्षीय हरिकेश पुत्र मक्खन की बुआ के घर दतावली बरला में आयोजित देवी जागरण में शामिल होने मां शकुंतला देवी के साथ बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वह हरदुआगंज क्षेत्र में शेखा झील से आगे भोजपुर गांव के पास पहुंचे, तभी एंबुलेंस ने टक्कर मार दी।
बाइक सहित मां-बेटे दोनों गिर गए और जख्मी हो गए। तभी राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देर रात खबर पर परिजन भी पहुंच गए थे। जिला अस्पताल में हरिकेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मां जख्मी है। हरदुआगंज पुलिस के अनुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।