होली पर बच्चों के लिए इस बार कई नए उत्पाद बाजार में आए हैं। जो बच्चों को खूब भाएंगे। इनमें इलेक्ट्रानिक गन 950 रुपये में, सपेरा बीन 120 रुपये में, बबल गन 525 रुपये में, मोदी की पिचकारी 150 से 350 रुपये में, चलने वाली पिचकारी 800 रुपये में, मैग्जीन 500 रुपये में, हथौड़ा व लोडेड गन 150 रुपये में मिलेगी।
महाशिवरात्रि के बाद अब बाजार पर होली का रंग चढऩे लगा है। थोक बाजार में पिचकारियों की मांग पूरी नहीं हो रही है। अनगिनत नए उत्पाद बाजार में आए हैं। मांग के अनुसार थोक विक्रेता उनकी आपूर्ति नहीं कर पा रहे। आलम ये है कि पिछले साल का बचा माल भी बिक गया है। व्यापारियों का कहना है कि इस साल रंग, गुलाल, पिचकारी की मांग काफी अधिक है। मांग के सापेक्ष दिल्ली में उत्पादन कम है। इसलिए थोक बाजार में माल की कमी है।
विज्ञापन
अमूमन रंगों का फुटकर बाजार होली से सप्ताह भर पहले लगता है। अभी थोक बाजार में रौनक है। बाजार में माल की कमी होने से फुटकर व्यापारी परेशान हैं। उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में फुटकर बाजार भी लगना शुरू हो जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि इस साल बाजार में रंग, गुलाल और पिचकारी की कमी होने का एक कारण ये भी है कि पिछले साल का पूरा स्टॉक साफ हो गया। क्योंकि इस बार लोकसभा चुनाव हैं। इसी बीच 25 मार्च की होली है। इसलिए मांग कुछ अधिक है।
नए उत्पाद मचाएंगे बाजार में धूम
होली पर बच्चों के लिए इस बार कई नए उत्पाद बाजार में आए हैं। जो बच्चों को खूब भाएंगे। इनमें इलेक्ट्रानिक गन 950 रुपये में, सपेरा बीन 120 रुपये में, बबल गन 525 रुपये में, मोदी की पिचकारी 150 से 350 रुपये में, चलने वाली पिचकारी 800 रुपये में, मैग्जीन 500 रुपये में, हथौड़ा व लोडेड गन 150 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा गुलाल फायर गन, बलून शूटर की भी डिमांड आ रही है।
बाजार में रंग, गुलाल और पिचकारी की काफी मांग आ रही है। चुनाव का भी असर देखने को मिल रहा है। पुराना माल तो खप गया और अब नया माल आ रहा है। दिल्ली से माल की उपलब्धता कम है। बाजार में मांग के सापेक्ष माल नहीं मिल पा रहा है। अभी थोक बाजार लगा है। दो-चार दिन में फुटकर बाजार भी लगकर तैयार हो जाएगा। -शोमांक वार्ष्णेय, थोक विक्रेता
अभी एक दो दुकानें ही सज रही हैं। माल मंगाया जा रहा है। अगले सप्ताह से होली का पूरा बाजार सजकर तैयार हो जाएगा।-राजा फुटकर विक्रेता