फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: घरों की लाइन में आई हाई वोल्टेज बिजली, करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, महिला झुलसी

Mon, 17 Jun 2024 02:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव जुझारपुर में अचानक आठ दस घरों को आने वाली बिजली की लाइन में कहीं से हाई वोल्टेज लाइन का करंट आ गया। जिससे घरों में रखे कूलर, पंखा, फ्रिज एलसीडी आदि विद्युत उपकरण तेज धमाके के साथ फुंकने लगे। विद्युत करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सुरेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव जुझारपुर में 16 जून की दोपहर कुछ मकानों की बिजली की लाइन में अचानक हाई वोल्टेज करेंट दौड़ गया। जिससे करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तथा एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। कई घरों में विद्युत उपकरण फूक गए। महिला को गंभीर हालत में जेएन मेडीकल कालेज रैफर किया गया है। घटना को लेकर मृतक के परिजनो ने विद्युत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 

विज्ञापन


गांव के लोगों के अनुसार 16 जून की दोपहर समय करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव जुझारपुर में अचानक आठ दस घरों को आने वाली बिजली की लाइन में कहीं से हाई वोल्टेज लाइन का करंट आ गया। जिससे घरों में रखे कूलर, पंखा, फ्रिज एलसीडी आदि विद्युत उपकरण तेज धमाके के साथ फुंकने लगे। जिससे घरों में मौजूद महिला व पुरुष में अफरातफरी मच गई। तथा सभी लोग अपने घरों के उपकरणों को बचाने के लिए इधर उधर भागते हुए उन्हें विद्युत लाइन से अलग करने लगे। 
विज्ञापन


इसी बीच सुरेश कुमार पुत्र राम प्रसाद यादव अपने घर में लेटे हुए थे। तभी उन्होंने देखा कि घर के अंदर बिजली की लाइन में धुआं निकल रहा है जिसे देखकर वह जल्दी से चारपाई से उठे और घर के अंदर बधरही अरगनी से कपड़े उतारने लगे। तभी अरगनी से कपड़े उतारते समय वह विद्युत करंट की चपेट में आने से वहीं बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। तथा उनके पड़ोस की ही सीमा देवी पत्नी बॉबी सिंह बिजली के बोड से मोबाइल का चार्जर निकाल रही थी। जिससे वह भी विद्युत करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। 

विज्ञापन

घटना के बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए अकराबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने 42 वर्षीय सुरेश को मृतक घोषित कर दिया। तथा झुलसी महिला को उपचार के लिए जेएन मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है। विद्युत करंट से हुई व्यक्ति की मौत से गुस्साएं परिजन विद्युत कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी पर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी भूरी देवी व दो बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। घटना के संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी दुलीचंद यादव ने बताया है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

सूचना के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस की सुविधा
 गांव जुझारपुर में विद्युत लाइन से हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने की बार सरकारी नंबर पर फोन कर एंबुलेंस की मांग की पर उन्हें समम से एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य संजय दिवाकर का कहना है कि जिस गांव में यह घटना हुई है वहीं पास में उनका ईट भट्ठा है। हादसे के दौरान वह अपने भट्टा पर बैठ हुए थे। जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी हुई तो वह भी गांव में मौके पर पहुंच गए। जहां से उन्होंने कई बार फोन करके एंबुलेंस की मांग की पर काफी समय तक एंबुलेंस नहीं आई तो वह दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से अपनी कार से सीएचसी लेकर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें