फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, हाथरस के युवक की गोपी में मौत

Thu, 25 Jan 2024 07:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में गोपी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। सड़क हादसे में गोपी के युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जनपद के अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव गोपी के निकट बाइक सवार एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी ऋषीपाल कसाना ने बताया कि 24 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि जीटी रोड स्थित गांव गोपी के पास एक बाइक सवार व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंच कर देखा तो व्यक्ति मृत पड़ा था। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जेब में मिले आधार कार्ड से पता चला है कि वह हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव खासपुर का रहने वाला धर्मेंद्र पुत्र नत्थूराम है, जिसकी उम्र 28 वर्ष है। मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें