फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गांव दऊदा में बुखार आने से युवक की मौत

विज्ञापन
मुनेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दऊदा में सोमवार को एक युवक की बुखार आने से मौत हो गई है। बताया जाता है कि मुनेंद्र (18)पुत्र भवानी शंकर निवासी दऊदा मुरसान को पिछले दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। जिसे परिजन अलीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले रहे थे, लेकिन मुनेंद्र ने सोमवार को दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव दऊदा में बुखार से तीसरी मौत है। गांव में कुछ दिन के अंतराल में तीन मौत होने के कारण लोगों के अंदर भय व्याप्त है। कुछ दिन पहले गांव में दो महिलाओं की मौत हुई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में शिविर लगाकर दवा वितरण की थी। मुरसान ब्लॉक की ओर से दवाओं का छिड़काव कराया गया था, लेकिन सोमवार को एक युवक की और मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें