फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मांगों को लेकर प्रधानों ने दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में दिया धरना

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे प्रधानों से उनकी मांगों के बारे में जानकारी करते अविन शर? - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

जिले के प्रधानों ने दूसरे दिन भी अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
प्रधानों का कहना है कि यह धरना-प्रदर्शन अनिश्चितकालीन है। शुक्रवार को डॉ. अविन शर्मा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानों के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना। अविन ने प्रधानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर इनका निराकरण कराने का वादा किया है। वक्ताओं ने कहा कि 28 अक्तूबर को लखनऊ में महारैली हुई थी, जिसमें प्रदेश के प्रधानों ने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा था।
विज्ञापन

सरकार की ओर से 15 दिन का समय दिया गया था। समय बीत जाने के बाद भी संगठन की किसी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन में रूपेंद्र सिंह नंबरदार प्रधान कुरसंडा, हंबीर सिंह, राजकुमार प्रधान, रामसेवक प्रधान, राकेश सिंह, जितेंद्र चौधरी, योगेश कुशवाहा, श्यामवीर सिंह, अनिल चौधरी प्रधान, धर्मपाल सिंह प्रधान, मोहित चौहान, यतेंद्र पाल, नवलकिशोर प्रधान, रामेश्वर शर्मा, धर्मेंद्र कुमार प्रधान आदि लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें