फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चॉकलेट से लदा ट्रक लूटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चॉकलेट के ट्रक की लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

किश्त चुकता नहीं होने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने कब्जे में ले लिया था ट्रक
इंदौर से चॉकलेट लेकर मेरठ जा रहा था ट्रक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। इंदौर से मेरठ जा रहे चॉकलेट से लदे ट्रक की लूट की सूचना पर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी स बाद में छानबीन करने पर यह बात सामने आई कि इस ट्रक को एक फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया था और यार्ड में खड़ा करा दिया था।
देर रात एएसपी ने इस ट्रक को यार्ड से निकलवाकर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस की सुपुर्दगी में भिजवाया। थाना चंदपा पुलिस को एक ट्रक चालक ने यह सूचना दी कि वह चॉकलेट से लदा अपना ट्रक लेकर जब इंदौर से मेरठ जा रहा था तो रास्ते में कुछ लोगों ने उसका ट्रक लूट लिया। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और छानबीन में जुट गई। पुलिस को ट्रक एक यार्ड में खड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर पता चला कि फाइनेंस कंपनी की किस्त अदा नहीं करने पर इस ट्रक को कंपनी के लोगों ने अपने कब्जे में लिया है। चंदपा पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के लोगों और ट्रक स्वामी से बात की। दोनों अपने-अपने पक्ष रखने लगे। देर रात मामले की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने इस ट्रक को यार्ड से निकलवाकर थाना हाथरस गेट पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा का कहना था कि ट्रक किसके सुपुर्द करना है, इस बारे में शुक्रवार को वार्ता कर निर्णय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें