उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में इस तरह की घिनौनी घटना के क्या मायने निकाले जाएं, कि अस्पताल परिसर में महिला मरीज सुरक्षित नहीं है? ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई कि उक्त प्रकरण में सीएमओ हाथरस, सीएमएस टीबी अस्पताल व अस्पताल प्रशासन को बर्खास्त कर मरीजों के आत्मसम्मान की रक्षा की जाए।
पीड़िता व उसके परिवार को उसके जीवन यापन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन लेने के बाद उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि इस ज्ञापन को उचित माध्यम से मा. मुख्यमंत्री जी को प्रेषित कर दिया जाएगा और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय और उसे जो सरकारी सहायता मिल सकती होगी वो दिलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।