फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: थाने में रिकॉर्ड खंगालने के बाद बिटिया के घर पहुंची एसटीएफ, कांग्रेस नेता श्यौराज के बारे में की पूछताछ

Mon, 26 Oct 2020 05:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
बिटिया के घर पहुंची एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जातीय दंगे भड़काने की साजिश और कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन के खिलाफ दर्ज मुकदमों की विवेचना एसटीएफ ने तेज कर दी है। एसटीएफ की एक टीम बिटिया के गांव पहुंची और वहां बिटिया के परिजनों से पूछताछ की। एसटीएफ इस मामले में पहली बार बिटिया के घर गई थी।
विज्ञापन


बिटिया के पिता से टीम ने कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन के बारे में जानकारी की। इससे पहले टीम काफी देर तक चंदपा थाने भी रुकी और वहां भी रिकॉर्ड खंगाले। वहीं जातीय दंगे भड़काने की साजिश के मामले में एसटीएफ की दूसरी टीम विवेचना कर रही है और वह भी तथ्य एकत्रित कर रही है। 

उल्लेखनीय है कि थाना चंदपा में जातीय दंगे भड़काने की साजिश का मुकदमा दर्ज है। इसमें आरोप लगाया गया है कि चंदपा क्षेत्र की बिटिया के प्रकरण की आड़ में कई संगठन प्रदेश में जातीय दंगा भड़काने की साजिश रच रहे थे। यह मुकदमा राष्ट्रद्रोह जैसी संगीन धाराओं में दर्ज है। 
विज्ञापन


इसमें चंदपा पुलिस ने मथुरा में पकड़े गए पीएफआई के चार एजेंटों को भी आरोपी बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन के खिलाफ भी थाना चंदपा में मुकदमा दर्ज है। उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। उनका एक एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

इन दोनों मुकदमों की विवेचना अब एसटीएफ कर रही है। एसटीएफ की नोएडा ब्रांच जहां राष्ट्रद्रोह जैसी संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रही है, वहीं बरेली शाखा श्यौराज जीवन के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रही है। ऐसे में बरेली से एसटीएफ की टीम सोमवार को यहां आई। 

उसने कई घंटे तक थाना चंदपा पर रिकॉर्ड देखा और इस मुकदमे की जानकारी हासिल की। इसके बाद यह टीम बिटिया के गांव गई। टीम ने बिटिया के पिता व अन्य परिजनों से भी श्यौराज जीवन के बारे में पूछताछ की। खुद बिटिया के पिता ने बताया कि एसटीएफ ने उनसे श्यौराज जीवन के बारे में पूछताछ की थी। 

यह तथ्य भी विदित है कि श्यौराज जीवन को चंदपा पुलिस नोटिस देकर बुलवा चुकी है और कई घंटे तक उनसे पूछताछ भी कर चुकी है। यह भी तय है कि अब आने वाले समय में एसटीएफ जीवन से भी पूछताछ कर सकती है। फिलहाल, एसटीएफ जीवन के बारे में अन्य जानकारियां भी हासिल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें