संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट ने हाथरस कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को किसान मजदूरों की समस्याओं के हल कराने के लिए धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री के नाम जिलाधिकारी हाथरस को एक ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में संगठन के लोगों ने कहा है कि आवारा जानवर किसानों की फसलों को उजाड़ रहे हैं। किसानों के साथ में यह आवारा जानवर घटनाए कर रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी सरकार की है।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। जिससे फसल सूख रही है। किसान परेशान हैं। सरकार ने नौकरियों में भर्ती बंद कर रखी हैं। जिससे युवा परेशान हैं। आयुष्मान कार्ड में बिना रिश्वत के गरीबों के कार्य नहीं हो रहे हैं। गरीब लोग परेशान हैं।
बैंकों में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनी सिंह राना व संचालन चौधरी हेमंत सिंह दऊदा मुरसान वालों ने किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, बनी सिंह राना, राममूर्ति, हेमंत चौधरी, उमा तोमर, रघुवीर सिंह, भरत राना, सीताराम राना, नरेंद्र राना, सावित्री देवी, राजरानी, चरण सिंह, प्रीति आदि थे।