फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस केसः सीबीआई फिर पहुंची बिटिया के गांव, छह घंटे तक की छानबीन व पूछताछ

Thu, 29 Oct 2020 07:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बिटिया के गांव पहुंचकर सीबीआई की टीम ने की पूछताछ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की पूछताछ और जांच-पड़ताल तेज होती जा रही है। बृहस्पतिवार को सीबीआई की टीम फिर बिटिया के गांव पहुंची। सीबीआई ने वहां कई लोगों से पूछताछ की। एक आरोपी को उसके परिजन नाबालिग बता रहे हैं। उसके साथ पढ़ने वाले कुछ सहपाठियों से भी सीबीआई ने जानकारी हासिल की। सीबीआई कई घरों में गई। सीबीआई ने खुद को घटना का चश्मदीद बताने वाले छोटू से फिर पूछताछ की। अन्य जानकारियां भी जुटाईं। करीब छह घंटे तक सीबीआई की टीम गांव में रही। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले में एक आरोपी को हाईस्कूल की अंकतालिका के हिसाब से नाबालिग बताया जा रहा है। इस पहलू पर सीबीआई लगातार जांच कर रही है। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को फिर गांव में पहुंचकर नाबालिग आरोपी के साथ पढ़ने वाले कई सहपाठियों से पूछताछ की। गांव में कई स्थानों पर जाकर ग्रामीणों से भी पूछताछ की। सीबीआई की टीम ने नाबालिग आरोपी के घर पहुंचकर परिजनों से भी फिर पूछताछ की और अन्य दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी ली। खुद  को घटना का चश्मदीद बताने वाले छोटू के घर भी सीबीआई गई। सीबीआई गांव में करीब छह घंटे तक रही।

सीबीआई ने देखा परिवार रजिस्टर, आरोपी निकला बालिग 
एक आरोपी को नाबालिग बताए जाने के बाद बृहस्पतिवार को सीबीआई ने इस क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधिकारी को भी गांव में बुलाया। ग्राम पंचायत अधिकारी को परिवार रजिस्टर के साथ नाबालिग आरोपी के घर बुलाया गया। परिवार रजिस्टर में नाबालिग आरोपी की लिखी हुई उम्र को देखा।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो परिवार रजिस्टर में इस इस आरोपी का जन्म वर्ष 1999 दर्ज है। इसके हिसाब से उसकी आयु 20 वर्ष से अधिक है। वहीं हाईस्कूल की मार्कशीट में उसकी आयु 18 वर्ष से कम है। बुधवार को प्राइमरी स्कूल के रजिस्टर में उसकी अलग-अलग आयु निकलकर आई थी। इसमें एक के हिसाब से वह बालिग था तो दूसरे में नाबालिग था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें