फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज, वीडियो की जांच जारी

Mon, 02 Dec 2019 10:08 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाली सोनू डांगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोनू के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में एमआईएम के प्रदेश महासचिव नाजिम अली ने तहरीर दी थी। एमआईएम के प्रदेश महासचिव नाजिम अली ने कहा कि पैगंबर की शान में किसी तरह की गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोनू ने 28 नवंबर को फेसबुक पर पैगंबर साहब को लेकर अभद्र वीडियो अपलोड किया था। सोनू ने कुरआन व पैगंबर साहब को लेकर अभद्रता की है। इसे लेकर थाने में तहरीर देते हुए कहा गया कि महिला पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो देश का माहौल बिगड़ जाएगा, जो किसी समुदाय के लिए लाभदायक साबित नहीं होगा। 

पुलिस को चाहिए कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। गलत सोच रखने वाले लोगों को जेल भेजे वरना यह लोग देश को जला बैठेंगे। महानगर अध्यक्ष अरशद मिर्जा ने कहा कि मुसलमान पैगंबर साहब से अपनी जान से ज्यादा मुहब्बत व सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर शानू तारिक, आमान उल्लाह, डॉ. आलम, रिहान खान, मुदस्सिर आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार के अनुसार प्रकरण में आईटी एक्ट व भावनाएं आहत करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी वीडियो की जांच सर्विलांस की मदद से कराई जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें