शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें महिलाओं ने प्रतिभाग कर खूब धूम मचाई। मेहंदी रचाकर हरे परिधानों में सज संवरकर पहुंची महिलाओं ने सावन के गीत और मल्हार गाए।
तीज महोत्सव में गायन-वादन और नृत्य के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं।
तीज क्वीन, बच्चों की खेल प्रतियोगिताओं के साथ कपल गेम आयोजित हुए। श्री अग्रवाल परिषद द्वारा रामघाट रोड स्थित एक होटल में आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में अध्यक्ष पवन मोरनी, महामंत्री नवीन नारायण, पुनीत जिंदल, उपेंद्र सिंघल, योगेश, अमित अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, अंजना बंसल, श्वेता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रुचि अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति द्वारा होटल में आयोजित कार्यक्रम में नेहा वार्ष्णेय, अध्यक्ष सुनीता वार्ष्णेय, अंजना वार्ष्णेय, कृति वार्ष्णेय, भारती, मीनाक्षी, सपना, सरिता, नीलम, नम्रता आदि मौजूद रहीं। रोटरी क्लब पैंथर के कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष प्रहलाद कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल अनु, अरुण जैन, मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल, कमल कांत वार्ष्णेय, योगेश गोयल, चंद्रा अग्रवाल, पल्लव सिंघल, एकता, जीतेश अग्रवाल, नेहा, पंकज गर्ग, प्रीति मित्तल, अंजलि अग्रवाल, शुभी वार्ष्णेय, सुधा सिंह, रश्मि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।